कार के आगे नीलगाय आ जाने से महिला गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर हल्दिरामपुर पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार की रात्रि लगभग 10 बजे मारुति वैलेनो कार के आगे नीलगाय आ जाने से अनियंत्रित कार सड़क के किनारे गढ्ढे में चली गयी। जिससे उसमें सवार 34 वर्षीय महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में सीएचसी सीयर लाया गया। प्राथमिक उपचार होने के बाद स्थिति नाजुक होने पर परिजन इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गौरी सरदहा निवासी गिरीश प्रताप सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह अपने वैलेनो कार से ससुराल महेंदुआ आये थे। वहां से बुधवार रात्रि 10 बजे पत्नी निक्की सिंह 34 वर्ष और  बच्चों को लेकर कार से अपने गांव गौरी सरदहा जा रहे थे। हल्दिरामपुर पेट्रोल पंप के समीप अचानक नीलगाय आ गयी जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में चली गयी। इस घटना में उनकी पत्नी निक्की सिंह 34 वर्ष को सिर में चोट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिनका इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *