उभाँव पुलिस ने किया फ्लैग मार्च!

बेल्थरारोड में आगामी त्योहारों व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उभांव पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने जहां अपनी तैयारियों को परखा वहीं लोगों में सुरक्षा भावना को पुख्ता किया।
उभांव पुलिस ने बुधवार को नगर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए किया गया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया। उभांव एसएचओ डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे नगर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। यही वजह है कि हर तरह का प्रयास उसके द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *