इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक सोच का निर्माण होता है-प्रबन्धक गिरधर यादव

बिल्थरारोड। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल किड़ीहरापुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बुधवार को कक्षा 8 और 9 के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  साथ ही देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक गिरधर यादव और प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा पाल , अध्यापकगण तथा विद्यालय के बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। विज्ञान दिवस पर विद्यालय के बच्चों द्वारा  बनाये गए हाइड्रोलिक सिस्टम, रदरफोर्ड न्यूक्लियस, इलेक्ट्रोलाइसिस, चन्द्रयान-2, ड्रिप इरिगेशन आदि  मॉडल आकर्षण का केन्द्र रहा। बच्चों ने अपने द्वारा बनाये गए हाइड्रोलिक के माध्यम से वैज्ञानिक सीवी रमन को पुष्प अर्पित किया। बच्चों द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी को प्रबन्धक गिरधर यादव , प्रधानाचार्या दीपा पाल व अन्य अध्यापकगण ने खूब सराहा। और बच्चों से विज्ञान प्रदर्शनी से सम्बंधित प्रश्न पूछा जिसका बच्चों ने निर्भीकता के साथ जबाब दिया। इस अवसर पर प्रबन्धक गिरधर यादव ने बच्चों को बदलते दौर में विज्ञान की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच का निर्माण होता है और विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ती है। इस मौके पर प्रधानाचार्या दीपा पाल, अखिलेश ठाकुर, मन्तोष सिंह, राहुल, सद्दाम हुसैन, शिवेश राय, जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *