नगर का दूसरा चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम का सांसद रविंदर कुशवाहा और चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया उदघाटन


बिल्थरारोड : आदर्श नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 के क्रय विक्रय गली स्थित रावण दहन स्थल मैदान पर मंगलवार को नगर का दूसरा चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा के साथ नगरपंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने फीता काटकर किया। साथ ही रामलीला मैदान परिसर में रामलीला मैदान एवं बिचला पोखरा के जिर्णोद्धार कार्य समेत 11 नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। नगरपंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत करीब दो करोड़ की लागत से रामलीला मैदान और पोखरे का जिर्णोद्धार होगा। साथ ही नगर के विभिन्न वार्ड के कुल करीब 10 विभिन्न सड़कों का इंटरलाकिंग और सीसी रोड का निर्माण होगा। इस मौके पर सभासद राममनोहर गांधी, सभासद मोहम्मद सद्दाम, रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ विपिन विहारी पाण्डेय आलोक गुप्ता, सतीश गुप्ता, प्रमोद सिंह, रणजीत कुशवाहा, कमलेश फौजी समेत अनेक भाजपा नेता और नगरवासी मौजूद रहें।

