हमारा स्वच्छ रहे उत्तरप्रदेश संकल्प मिशन के तहत नगर पंचायत के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया शपथ

बिल्थरारोड। हमारा स्वच्छ रहे उत्तरप्रदेश संकल्प मिशन के तहत स्थानीय नगर पंचायत के चेयरमैन के नेतृत्व में शनिवार को नगर के सभासदों ,कर्मचारियों व अन्य लोगो ने नगर पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए शपथ लिया। सभी लोगो ने शपथ लिया कि नगर और प्रदेश की स्वच्छता यात्रा के आंदोलन में नगर लोगो व अन्य संस्थाओं को जोड़ेंगे जिससे स्वच्छ प्रदेश यात्रा को सफल बनाया जा सके और हमारा स्वच्छ उत्तरप्रदेश के सपने को साकार करेंगे। शपथ लेने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, सभासद राममनोहर गांधी, सभासद नीलेश दीपू, सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद सद्दाम , सभासद मुहम्मद नैय्यर , गुड्डू, दानिश आफताब , सुधीर मौर्य सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *