स्व0कन्हैया सिंह आजीवन मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप समर्पित भाव से सामाजिक जीवन के लिए कार्य करते रहे- डॉ अनिता सिंह

बिल्थरारोड।क्षेत्र के कन्हैया स्मारक महाविद्यालय ,कुशहा ब्राह्मण,भीमपुरा न०१(बलिया) के पार्वती देवी सभागार में सोमवार को योग्य शिक्षक तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी आदरणीय स्व० कन्हैया सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर महाविद्यालय की नवनियुक्त प्रबंधक एवं उनकी पुत्रवधू डॉ०अनिता सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्व कन्हैया सिंह जी आजीवन मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप समर्पित भाव से सामाजिक जीवन के लिए कार्य करते रहे। उनके आदर्श प्रकाश पुंज की भांति जीवन पथ को आलोकित करते रहेंगे। हम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे तो यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०आशुतोष सिंह, शिक्षक राजेश यादव,जितेंद्र कुमार,आशुतोष मिश्रा, अशोक कुमार राव,रिंशा यादव, आराधना यादव, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *