स्टेट बैंक बिल्थरारोड के शाखा प्रबंधक और कैशियर के दुर्व्यवहार से नाराज वरिष्ठ नागरिक ने अपना खाता बन्द कराया

बिल्थरारोड। स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक में शुक्रवार को बैंक से 5 हजार रुपये निकलने पहुंचे एक 82 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक के साथ बैंक के कैशियर द्वारा कैश काउंटर से भगाने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही बैंक मैनेजर भी वरिष्ठ नागरिक के लिए कोई सुविधा न होनी की बात कही। जानकारी के अनुसार बहोरवा खुर्द निवासी वरिष्ठ नागरिक इन्द्रदेव स्टेट बैंक में अपने खाते से 5 हजार रुपये निकालने के लिए गए। कैश काउंटर पर पर्ची लेकर पहुंचने पर वहाँ मौजूद कैशियर सूरज द्वारा 5 हजार रुपये की निकासी पर्ची को फेक दिया गया और कहा गया कि सीएसबी पर जाईये। यहाँ से नही मिलेगा। इसके बाद काउंटर पर पहुँचे बैंक मैनेजर मनोज मौर्य से पैसा भुगतान करने की बात कही गयी तो उनका भी कहना था कि यहाँ से नही मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक के लिए कोई सुविधा नही है। जबकि वरिष्ठ नागरिक हार्ट का मरीज भी था।बैंक का हालात इस कदर है कि वरिष्ठ नागरिकों और ग्राहकों के बैठने कुर्सियां भुगतान व अन्य काउंटरों पर आगे लगा दी गई है। जिससे ग्राहकों को जमीन पर बैठना पड़ रहा है। बैंक कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों के साथ बदसुलूकी किया जाता है। बैंक मैनेजर व कैशियर के व्यवहार से परेशान बैंक ग्राहक इन्द्रदेव ने अपना खाता बन्द करा दिया। अन्य ग्राहकों का कहना था कि कोई भी काम पूछने पर कर्मचारियों द्वारा डांटकर भगा दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *