राजीव कुमार सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) ने दोबारा बनाया बलिया जिलाध्यक्ष,

गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह की प्रेरणा एवं संगठन के नेतृत्व के निर्देश पर राजीव कुमार सिंह को एक बार फिर बलिया जिला अध्यक्ष (युवा) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार उनका कार्यकाल 22 अगस्त 2027 तक निर्धारित किया गया है।

राजीव कुमार सिंह के पुनः मनोनयन से समर्थकों एवं संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वह अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

नियुक्ति-पत्र में उन्हें संगठन का विस्तार करने, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों का पालन करने, संगठन की नियमावली के अनुसार सदस्यता विस्तार तथा जनहित एवं जनआंदोलन के मुद्दों पर संगठन की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

राजीव कुमार सिंह के दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *