सरकार गांवों के विकास के लिए अनेक योजनाओं का सूत्रपात किया है- सांसद रविन्द्र कुशवाहा

बिल्थरारोड। सीयर ब्लाक के ग्राम सभा बिठुआ में शुक्रवार को सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने पानी टँकी निर्माण, सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने गाँव के विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को पहुंचाने के लिए नेक कार्य करने पर ग्राम प्रधान रेखा गाँधी और उनके प्रतिनिधि को बधाई दी। कहा कि इसके निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं और सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। खुले में शौच करने से निजात मिलेगा। शुद्ध जल, परिवार रजिस्टर आदि के लिए कहि अनावश्यक भाग दौड़ नही करना पड़ेगा। सरकार गांवों के विकास के लिए अनेक योजनाओं का सूत्रपात किया है। वही विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि ग्रामप्रधान गांव के चहुँमुखी विकास के लिए पूरे मनोयोग के साथ लगी रहती है। कहा कि ग्राम सभा मे डेढ़ लाख लीटर की पानी टँकी का निर्माण होने पर ग्राम सभा के लोगो को शुद्ध जल मिलेगा। कहा कि हमने भी ग्राम सभा के लोगो को मत देने के लिए वादा किया था। जो विकास कार्य आज धरातल दिखने जा रहा है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ग्राम सभा के सभी लोगो को मिल रहा है। खण्ड विकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह ने ग्रामप्रधान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामप्रधान रेखा गांधी ग्राम वासियों के सुखदुख में हर समय खड़ा रहती है। इनके प्रतिनिधि राममनोहर गांधी के द्वारा सरकार की योजनाओ का लाभ ग्रामीणों को दिलाया जा रहा है। कहा विकास के लिए धन की कमी नही होने नही देगी। इस मौके पर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि राममनोहर गांधी, डॉ दयानन्द वर्मा, ग्रामविकास अधिकारी मृत्युंजय राय, रणजीत कुशवाहा, दिनेश्वर सिंह, आलोक गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, अर्जुन राजभर, सज्जन आर्य, अरुण तिवारी, प्रमोद सिंह, अश्वनी गाँधी, शमशाद अहमद, अमित जायसवाल, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्र आदि सहित दलबल के साथ क्राइम इस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह , चौकी इंचार्ज सीयर देवेन्द्र कुमार और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *