उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुवारी गांव में जमीनी विवाद में एक युवक की गयी जान व दो गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुवारी गांव में शनिवार की रात्रि लगभग 8 बजे जमीनी विवाद को लेकर एक ही पक्ष के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सीयर के डॉक्टर ने स्थित गम्भीर देख सभी घायल को रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में एक अधेड़ की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी होते ही एडिशन एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुँचकर घटना के सम्बंध जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीटा भुवारी गांव में उदयभान यादव 60 वर्ष, शैलेंद्र यादव 26वर्ष पुत्र उदयभान यादव , अनिल यादव 50 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश यादव का रास्ते को लेकर पाटीदार से पुराना जमीनी विवाद था। शनिवार की रात्रि लगभग 8 बजे घर से खाना खाकर डेरे पर सोने जा रहे थे। उस समय बीच रास्ते मे कुछ लोगो ने लाठी डण्डे से हमला बोल दिया। जिसमें उदयभान यादव, शैलेन्द्र यादव और अनिल गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा आनन फानन में सभी को सीएचसी सीयर पहुँचाया गया । जहाँ डॉक्टर ने सभी की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय अनिल की मौत हो गई। उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने 7 के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। तथा इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम, क्राइम इस्पेक्टर उभांव राकेश कुमार सिंह दलबल के साथ पहुँचकर घटना का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *