जीएम ए एम इण्टर कालेज के वाणिज्य प्रवक्ता ओंकार सिंह, डीएवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य बनारसी यादव , प्रवक्ता रमेश चौधरी व श्यामसुन्दरी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलिमा श्रीवास्तव हुई सेवानिवृत्त

बिल्थरारोड। नगर स्थित जीएम ए एम इन्टर कालेज के वाणिज्य प्रवक्ता ओंकार सिंह के शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मोबिन के नेतृत्व में एक सादे समारोह में ओंकार सिंह को अंगवस्त्र देंकर भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मोबिन ने कहा कि ओंकार सिंह एक कुशल अध्यापक रहे है। ये पूरे मनोयोग से अध्यापन कार्य मे अपने दायित्व का निर्वहन किया। इनका व्यवहार हमेशा विद्यालय स्टॉफ को याद आता रहेगा। वही सेवानिवृत्त होने पर ओंकार सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा जो हमे प्रेम मिला है। वह हमेशा याद रहेगा। विदाई समारोह में अध्यापक प्रवीण सिंह, योगेश सिंह, अरशद अली, सुहेल उस्मानी, लिपिक एजाज अहमद, प्रमोद यादव आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वही डीएवी इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य बनारसी यादव व श्यामसुन्दरी बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य नीलिमा श्रीवास्तव के भी सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र देंकर भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर बनारसी यादव, प्रवक्ता रमेश चौधरी व प्रधानाचार्य नीलिमा श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा जो हमे प्रेम मिला है वह हमेशा याद रहेगा। विदाई समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

