वार्ड में कराए गए विकास कार्य व साफ सफाई को लेकर वार्ड नम्बर 2 व 4 के लोगो ने निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त व सफाईकर्मी को किया सम्मानित

बिल्थरारोड। नगर के वार्ड नम्बर 4 मछली गली में कराए गए विकास कार्य और साफ सफाई को लेकर मुहल्ले वासियों ने एक कार्यक्रम में नगर के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ वार्ड की महिला सफाईकर्मी को जो वार्ड की हर समय सफाई कार्य मे लगी रहती है उनको मुहल्ले वासियों ने माला पहनाकर वस्त्र देंकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि इस वार्ड के लोगो ने हर चुनाव में हमे अपना मत देंकर चेयरमैन बनाने का काम किया। इस बार भी इस वार्ड की जनता मुझे पूरा सम्मान देगी। कहा कि नगर के विकास के साथ ही नगरवासियों के मान सम्मान को कभी आंच आने नही दूँगा। नगर के चहुमुंखी विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोडूंगा। इस मौके पर कवि व शायर अरशद हिंदुस्तानी, कमलेश फौजी, आलोक गुप्ता,राममनोहर गांधी, मृत्युंजय गुप्ता, अमित जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, गुड्डू जायसवाल, जमील , चन्दन गुप्ता, सोनू गुप्ता, विनोद आदि सहित सभी मुहल्ले वासी मौजूद रहे।


