एनसीपीए के खिलाड़ी छात्र हुए सम्मानित



बलिया: एनसीपीए के छात्र खिलाडियों ने जनपद में 22 वां जिला टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियनशिप जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिन्हें शुक्रवार को स्कूल में सम्मानित किया गया। तालियों के गड़गड़ाहट के बीच स्कूल प्रबंधक सतीश दुबे ने स्कूल प्रशासिका मोनिका दुबे संग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के चैंपियन खिलाड़ी और टीम को मेडल, सर्टिफिकेट और ट्राफी प्रदान किया तो स्कूल छात्रों में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया। टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट जीत कर आने वाले छात्रों में टीम कप्तान राशिद ताज मोहम्मद, उप कप्तान जावेद खान, शिवम गुप्ता, ओम जायसवाल, गौरव गुप्ता, शिवम सिंह, दीपक यादव, अबुल हासिम, मो अनश, श्रेयांश कश्यप, मिनहाज, तंजीम आलम, हिमांशु कुशवाहा, शौर्य सिंह शामिल है। जो ट्राफी के साथ पूरे स्कूल में भ्रमण किए। इसके अलावा सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर गेम्स 2022-23 में खोखो गेम में सत्यम, पवन, शैलेश, अभय, अस्मित, अमितेश, आदित्य, उत्कर्ष, आकाश, विवेक व सुमित के अलावा तायकांडो में कृष्णमुरारी पाठक, आदित्य पटेल, मानवी, अंजली और कबड्डी में मेराज, शौर्य, विनीत, सैफ, सावन, अभिषेक, शहरयार, रितेश समेत अनेक प्रतिभाग खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया। संचालन आनंद श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद, आनंद श्रीवास्तव, खेल प्रशिक्षक मो जीशान, गौहर परवीन, मुकेश पांडेय, रूमित शर्मा, संध्या सिंह, जयंद्र पांडेय, बबलू जी, सत्येंद्र, दीपक, अदनान, विशाल गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अकरामुल्लाह, नेहा, रेखा समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
