सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज मदन पटेल बने दोकटी थानाध्यक्ष

बिल्थरारोड। सीयर पुलिस चौकी पर एक पखवारे पूर्व बने चौकी इंचार्ज मदन पटेल पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने भरोसा जताते हुए सीयर चौकी प्रभारी से स्थानांतरित करते हुए जिले के दोकटी थाना का थानाध्यक्ष बनाया है। दोकटी थानाध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को सीयर पुलिस चौकी से जाते समय अपने सहयोगी आरक्षियों के साथ चाय पीने साथ ही फोटो खिंचवाया और सभी ने शुभकामना के साथ विदा किया। इसके पूर्व मदन पटेल जिले के मनियर और नरही थाना का भी प्रभारी रह चुके है। इस मौके पर अंकुर वर्मा, प्रदीप मद्धेशिया, जनार्दन यादव, प्रेम पटेल, विपिल , सत्येन्द्र आदि आरक्षी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *