उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर स्थित ठाकुर मन्दिर से करोड़ों रुपये की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति चोरी

उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव स्थित प्राचीन ठाकुर मंदिर से चोरों ने अष्टधातु की राम, जानकी व लक्ष्मण की बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर ली। सुबह मंदिर में भगवान का भोग लगाने वाले ग्रामीण के घर के बच्चे जब वहां सुबह लाइट आफ करने पहुंचे तो मंदिर से मूर्तियों को गायब देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों इसकी सूचना 112 नम्बर मंदिर से राम, जानकी व लक्ष्मण की मूर्ति की चोरी की खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई। इस सम्बन्ध में सूचना मिलते ही उभांव एसएचओ सदल बल घटना स्थल पहुंच छानबीन शुरू कर दी। उक्त मूर्ति की अंतर्राष्ट्रीय मूल्य करोड़ों में आंकी जा रही है।
उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव स्थित प्राचीन ठाकुर मंदिर में अन्य मूर्तियों के साथ भगवान राम, जानकी व लक्ष्मण की बेशकीमती मूर्तियां स्थापित थी। मंदिर में कभी ताला आदि नहीं लगता था। रात में सिर्फ मंदिर की कुंडी लगा दी जाती थी। वर्तमान समय में मंदिर में कोई पुजारी नहीं था। मंदिर के पास ही रहने वाले ग्रामीण रमेश चन्द्र बागी के परिजन भगवान को भोग आदि लगाने का कार्य करते थे। मंगलवार की सुबह जब रमेश चंद्र बागी के घर के बच्चे जब मंदिर में जलने वाले लाइट को बुझानेकर मंदिर की कुंडी खोले तो यह देखकर हैरान रह गए कि राम, जानकी व लक्ष्मण की बेशकीमती मूर्तियां वहां से गायब हैं। बच्चों द्वारा जब रमेश चंद्र बागी को इसकी सूचना दी गई तो वह मंदिर पहुंच गए तथा 112 नम्बर पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते उभांव पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। इस दौरान भगवान की मूर्तियों की चोरी की खबर आग की तरह फ़ैल गई तथा वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों से चोरी की बावत पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई। बाद में उभांव एसएचओ राजीव कुमार मिश्र के साथ फोरेंसिक जांच टीम भी घटना स्थल पहुंची तथा वहां के नमूने इकट्ठे किए। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर उभांव एसएचओ ने बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर प्रत्येक कोण से इसकी जांच कर रही है। कहा कि फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद और मामला स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *