बिल्थरारोड /प्रजापति समाज के युगपुरुष महात्मा संतराम जी की 137 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई !

बबिल्थरारोड / जिला पंचायत के डाक बंगला में मंगलवार को प्रजापति समाज के युगपुरुष महात्मा संतराम जी की 137वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजित समारोह में वक्ताओं ने महात्मा संतराम के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके आदर्शों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण का संकल्प जताया। कार्यक्रम का शुभारंभ संतराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मदनलाल प्रजापति ने संत राम को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में जन्मे संतराम ने गवर्नमेंट कॉलेज लाहौर से 1909 में बीए की डिग्री हासिल करने के बाद सामाजिक पुनर्जागरण और उत्थान के संबंध में 100 से अधिक पुस्तकों की रचना कर समाज को नई दिशा दी। सामाजिक क्रांति के नायक संतराम में जात- पात तोड़क मंडल के महामंत्री के रूप में सामाजिक समरसता की अलख जगाई। महावीर प्रजापति ने संतराम के जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाते हुए उन्हें महामानव की संज्ञा से विभूषित किया। प्रजापति विकास समिति के अध्यक्ष मंगलदीप प्रजापति ने एक एकजुटता दिखाते हुए सामाजिक विकास के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर दूधनाथ प्रजापति, जयप्रकाश, योगेंद्र प्रजापति, श्रीराम, धर्मदेव, रामबचन, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
