क्षेत्र के टँगुनिया गांव की बेटी व सेंटजेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव की पूर्व छात्रा ने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया

बिल्थरारोड। क्षेत्र के टंगुनिया गांव की रहने वाली बेटी ने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार श्रुति रंजन यादव पुत्री श्रीप्रकाश चंद यादव निवासी टंगुनिया ने 2022 की ज्वाइन इंडियन आर्मी की नीट की परीक्षा पास करने के उपरांत इंडियन आर्मी का साक्षात्कार पास कर आल इंडिया में 111प्राप्त कर मेडिकल डिपार्टमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुई। श्रुति रंजन के पिता श्रीप्रकाश चन्द यादव इंडियन एयर फोर्स में वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पिता के अनुसार श्रुति रंजन शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। कक्षा 8 तक सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव से और कक्षा 9 से 12 तक कि पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय कानपुर से किया है। इसके बाद कोटा में एक साल कोचिंग में नीट की तैयारी की और पहली बार मे नीट की परीक्षा पास कर लिया। बताया कि श्रुति रंजन की अपने पिता के एयरफोर्स में आफिसर पद पर होने को देखते हुए उसके भी मन मे इच्छा थी कि हम भी एक दिन इण्डियन आर्मी में आफिसर बनूंगी। श्रुति रंजन ने कड़ी मेहनत करके लेफ्टिनेंट पद को ग्रहण करने में सफलता अर्जित किया है। श्रुति रंजन यादव की इस उपलब्धि पर उसके गांव व क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। श्रुति रंजन यादव के लेफ्टिनेंट बनने पर सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र व वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
