बिल्थरारोड क्षेत्र में बिजली विभाग के हड़ताल के चलते 24 घण्टे से विद्युत आपूति ठप होने से आमजन परेशान

बिल्थरारोड। विद्युत विभाग द्वारा किये गए हड़ताल के क्रम में तहसील के आवाया, पशुहारी विद्युत उपकेन्द्र और माल्दा विद्युत उपकेंद्र की 24 घण्टे से बिजली गुल है। जिससे आमजन परेशान हो गया है। विद्युत आपूर्ति के अभाव में अधिकांश मोबाइल चार्ज नही होने से बन्द हो गए है और इंटरनेट सेवा लगभग ध्वस्त हो चुकी है। आवाया विद्युत उपकेन्द्र पर ग्रामीण और तहसील फीडर के लिए पर्यवेक्षक और अलग अलग चार – चार की संख्या में दो शिफ्ट में आईटीआई कर्मी लगाए गए है। लेकिन उन्हें लोकल फाल्ट खोजने और दुरुस्त करने के लिए किसी तरह की ट्रेनिग न मिलने के कारण पूरी तरह लाचार बने हुए है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए लगाये गए पीडब्ल्यूडी व सिचाई विभाग के जेई और उनकी टीम पूरी तरह फेल साबित हुई है। जिससे 24 घण्टे बाद भी आवाया और माल्दा विद्युत उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति न होने से सम्बंधित गांवों के लोग परेशान हो गए है। मोबाइल और अन्य बिजली के उपकरण बन्द हो गए है। आवाया उपकेन्द्र पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए पीडब्ल्यूडी के जेई विजय प्रताप ने बताया कि उन्हें विद्युत आपूर्ति सम्बंधित स्थानीय लाइन कनेक्शन की कोई जानकारी नही है। इस लिए विद्युत उपकेन्द्र पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए लगाए सभी कर्मचारी पूरी तरह लाचार बने हुए है।
