स्काउट गाइड को विनम्रता अपनाना चाहिए, यह मनुष्य का आभूषण है- डॉ जे आर मिश्र
बिल्थरारोड/ भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश जनपद- बलिया के तत्वावधान में सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव पर चल रहे प्रथम और द्वितीय सोपान शिविर मंगलवार को सम्पन्न हो गया । जिसमें स्काउट्स और गाइड को स्काउटिंग का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा तथा प्रथम व द्वितीय सोपान की गांठ, टेंट व पुल निर्माण,कलर पार्टी इत्यादि के बारे में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण का कार्य स्नेहा गुप्ता, मंजीत कुमार, श्याम जी वर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ जे. आर. मिश्रा ने स्काउट गाइड को विनम्रता वाले नियम को अपनाने को कहा क्योंकि विनम्रता मनुष्य का आभूषण होती है तथा शिविर में बतायी गयी बातों को आत्मसात करने को कहा। विशिष्ट अतिथि जिला संगठन कमिश्नर स्काउट सौरभ कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्काउट गाइड,स्काउट गाइड के नियम व सिद्धांत को केवल अपने कापी में उतारने का कार्य न करें वरन अपने जीवन में उतारने का कार्य करें। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या शीला मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, तनवीर फातिमा,जे.पी.भारती, मनोज कुमार, मनोज तिवारी, ज्ञान प्रकाश, उदित राज, आर्सिल आयाज, सुनीता गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

