और ट्रेन से गिर गया अरविंद

बिल्थरारोड/ रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन आउटर सिग्नल के आगे तेंदुआ गांव के सामने मंगलवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरकर गोविंदपुर निवासी 22 वर्षीय अरविंद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह तेंदुआ गांव के किनारे रेलवे ट्रैक पर एक युवक के ट्रेन से गिरे होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सीएचसी सियर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा, ज्ञात नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *