बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई : लखन हत्याकांड में थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

बलिया। शहर में 11 अगस्त को निकले ऐतिहासिक महावीरी जुलूस में युवक की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी राजकरन नय्यर ने एसओ नरहीं मदन पटेल तथा ओक्डेनगंज पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रभूषण पांडे को सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों की माने तो अभी कुछ और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सम्भावना है।
गौरतलब हो कि महावीरी झंडा जुलूस के दौरान लोहापट्‌टी अखाड़े के जुलूस में शामिल कुछ युवकों के बीच डांस करने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान चाकूबाजी में दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां निवासी लखन पासवान की मौत हो गयी थी। मामले में कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के राजेंद्र नगर निवासी पवन, बंटी व लाडला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
महावीरी झंडा जुलूस को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम था। हर अखाड़ों के साथ पुलिस बल की तैनाती थी। लोहापट्‌टी के जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था एसओ नरहीं व चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज के जिम्मे थी। सूत्रों की माने तो युवक की हत्या में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने एसओ नरहीं व चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *