बारिश नही होने से किसान धान की फसल के लिए भगवान इन्द्रदेव की ओर टकटकी लगाए हुए है

बिल्थरारोड। मानसून के दस्तक नही देने व बारिश नही होने से धान की फसल के लिए किसान भगवान इन्द्रदेव की ओर टकटकी लगाए हुए है। बारिश नही होने से धान की फसल के लिए किसानों को चिन्ता सताने लगी है। जो किसान धान की रोपाई के लिए धान की नर्सरी डाले हुए है। वह किसान धान की रोपाई के लिए बारिश की बाट जोह रहे है। कुछ किसान धान महंगे डीजल खरीद कर धान की रोपाई तो करा दिए है किंतु उन खेतो में दरारें पड़ गयी है।समय पर मानसून के दस्तक नही देने से लगभग सभी गांवों में 60 से 70 प्रतिशत किसान छिटकर या सिडिल मशीन से ही धान की बुआई करा दिए है। वह भी बारिश नही होने से सुख रहा है।किसानों का कहना है कि पिछले साल 20 मई से ही मानसून आ गया था। किंतु इस वर्ष एक – दो हल्की बारिश होने के बाद बारिश के लाले पड़ गए है। सूखा पड़ने के भय से जो किसान धान की नर्सरी डाले है। वह धान की रोपाई नही करा रहे है कि महंगे डीजल खरीदकर धान की रोपाई तो हो जाएगी किन्तु बारिश नही होने से धान सुख जायेगा और घर का भी पैसा बर्बाद हो जायेगा। बारिश न होने से किसान खेत की जुताई कराकर छोड़ दिये है कि जब बारिश होगी तो धान की रोपाई होगी नही तो खाली खेत छोड़ दिया जाएगा। अब तक बारिश नही होने से किसानों में सुख पड़ने का भय सताने लगा है।
