बड़े ही सरल स्वभाव का था दिलीप

रोते परिजन



नगरा। थाना क्षेत्र के कोडरा पड़री निवासी 24 वर्षीय युवक दिलीप चौहान के शुक्रवार की देर शाम नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर तिरनई चट्टी के समीप बाइक दुर्घटना में हुए मौत से उसके गांव में शोक छा गया है। दिलीप के मौत की खबर फैलते ही उसके दरवाजे पर दर्जनों लोगो की भीड़ जुट गई। दिलीप की मां गीता देवी व अन्य परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया वहीं पुत्र की मौत के गम में पिता मुन्नीलाल चौहान के आंखो के सामने अंधेरा छा जा रहा है। दिलीप अपने पांच भाईयो में चौथे नंबर पर था। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद वह पुना में कोई प्राइवेट जॉब कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का स्वभाव पांच भाईयो में सबसे अलग था। वह मृदुभाषी, सरल एवं मिलनसार स्वभाव का था। वर्तमान में घर आया था और शुक्रवार को देर शाम अपने भाई एवं रिश्तेदार के साथ बाइक से घर वापस आ रहा था कि उभाव थाना क्षेत्र के बीडहरा तिरनई चट्टी के समीप सामने से जा रही बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें दिलीप तथा दुसरे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव, रमाकांत, रामबली सहित दर्जनों लोग मृतक के दरवाजे पर पहुंच कर सांत्वना व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *