सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के लैब टेक्नीशियन द्वारा खून जांच के लिए महिला मरीज से मांगा गया पैसा, महिला ने जिलाधिकारी से करवाई का किया मांग

बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में अवैध वसूली करने व कमीशन खोरी का धंधा थमने का नाम नही ले रहा है। यहाँ के कुछ डॉक्टर और कर्मचारी इस धंधे में संलिप्त है। जिससे मरीजो को दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका वाक्या शुक्रवार को देखने को मिला जहाँ एक महिला को डॉक्टर एलसी शर्मा द्वारा खून जांच कराने के लिए कहा गया । इसके बाद पैथोलॉजी कक्ष में पहुची जहाँ महिला से खून जांच करने के नाम पर पैथोलॉजी के लैबटेक्निशियन द्वारा रुपये मांगा गया। रुपये नही देने पर उक्त महिला मरीज को भगा दिया गया। इससे आहत महिला ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उक्त कर्मचारी पर आवश्यक करवाई की मांग किया है। नगर निवासी नीतू देवी पत्नी शशिकान्त महिला मरीज द्वारा पत्र में उल्लेख किया गया है कि शुक्रवार को लगभग 10 बजे अस्पताल गयी। अस्पताल के डॉक्टर एलसी शर्मा द्वारा खून जांच के लिए कहा गया इसके बाद हम पैथोलॉजी कक्ष में गयी जहाँ पर मौजूद लैब टेक्नीशियन रविन्द्र यादव द्वारा खून जांच के लिए 30 रुपये की मांग किया गया। कहा गया कि सबका लगता है। मेरे द्वारा पैसा नही देने पर भगा दिया गया। जिससे मैं काफी आहत हूँ। जिसको लेकर पीड़ित महिला द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन रविन्द्र के खिलाफ आवश्यक करवाई करने का मांग किया है। अस्पताल की स्थिति बहुत ही खराब हो गयी है जहाँ एक तरफ सीएचसी अधीक्षक डॉ तनवीर आजम द्वारा बाहरी पैथालॉजी वालो के अन्दर आने पर उनके खिलाफ थाना उभांव में तहरीर देकर करवाई की मांग करते है वही दूसरी तरफ सीएचसी सीयर के पैथालॉजी के कर्मचारी द्वारा अवैध रूप से धन की वसूली की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *