छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी ग्राम पंचायत बेल्थरा बाजार, जेसीबी से हो रही छठ घाट की साफ-सफाई


छठ महापर्व को लेकर ग्राम पंचायत बेल्थरा बाजार में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य जेसीबी मशीन के माध्यम से कराया जा रहा है।
इस पहल से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पंचायत स्तर पर की जा रही यह पहल सराहनीय है।
संतोष कुमार की देखरेख में तैयारियों को दिया जा रहा है गति।
