कुंडईल ढाला के पास वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

बेल्थरा रोड। उभांव थाना क्षेत्र के कुंडईल ढाला क्रॉसिंग के पास मंगलवार की सुबह 82 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्याम सुंदर, निवासी ससना बहादुरपुर के रूप में हुई है।

सुबह लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े वृद्ध के शव पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीयर चौकी इंचार्ज नीरज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

परिजनों के अनुसार, श्याम सुंदर बीमार चल रहे थे और दवा लेने के लिए मऊ गए थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन अपने साथ घर ले गए।

बताया जा रहा है कि मऊ से लौटते समय वृद्ध कुंडईल ढाला क्रॉसिंग के पास पहुंच गए थे, जहां उनका शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *