न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में मान-प्रदान अलंकरण समारोह संपन्न, छात्र पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व की शपथ


बिल्थरा रोड। न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी, बेल्थरा रोड में मंगलवार को गरिमामय वातावरण में मान-प्रदान अलंकरण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का आयोजन किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे, प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे, प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद एवं मुख्य अतिथि सीयर चौकी प्रभारी नीरज यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा की भावना का विकास भी उतना ही आवश्यक है। मुख्य अतिथि नीरज यादव ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को सैश पहनाकर सम्मानित किया और ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
समारोह में कृष जायसवाल को हेड बॉय तथा इल्मा अयाज़ को हेड गर्ल चुना गया। अतुल प्रताप सिंह को सांस्कृतिक कप्तान, खुशी यादव को उपकप्तान, युगांक कृष्णा को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा मंतशा को स्पोर्ट्स गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हाउस कैप्टन एवं उपकप्तान के रूप में रेड हाउस से रजत शर्मा एवं रितु यादव, ब्लू हाउस से अभय कुमार एवं सलोनी सिंह, येलो हाउस से आदर्श मौर्य एवं अन्नपूर्णा, तथा ग्रीन हाउस से समर श्रीवास्तव एवं वंशिका श्रीवास्तव का चयन किया गया।
कार्यक्रम में अलैना हसन, ऋचा, आकांक्षा एवं गरिमा ने पायलट की भूमिका निभाई। समारोह का सफल संचालन एवं आयोजन विशाल मद्धेशिया, ज़ीशान, अर्शील, अयाज़, गौरव मिश्रा, मंजीत, रुमिता शर्मा, संध्या सिंह एवं रुचि वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
