यूपी से बडी खबर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन जजों को किया बर्खास्त !

भ्रष्टाचार के आरोप पर 3 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को किया गया बर्खास्त। 5 जजों के ख़िलाफ़ हो रही थी हाईकोर्ट की जांच, 2 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जांच में क्लीन चिट, प्रशासनिक कमेटी में लंबी सुनवाई के बाद फ़ैसला।
- अशोक कुमार सिंह VI, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश;
- हिमांशु भटनागर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश;
- डॉ. राकेश कुमार नैन, विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम।
