प्राइवेट जांच केंन्द्र के कर्मचारियों के अस्पताल परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने पर सीएचसी अधीक्षक ने किया उभांव इंस्पेक्टर से करवाई की मांग

बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर नगर में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी सेंटरों के कर्मचारियों द्वारा अस्पताल परिसर और डॉक्टर के टेबल के इर्द गिर्द मंडराने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने इन जांच केंद्रों के कर्मचारियों के खिलाफ उभांव इंस्पेक्टर को पत्र लिखकर अनाधिकृत रूप से परिसर में घूमने पर आवश्यक करवाई करने की मांग किया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने उभांव थाने में दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि प्राइवेट जांच केंद्र के कर्मचारियों अस्पताल परिसर में अनावश्यक रूप से घूमते रहते है। जिससे मरीजो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और मरीजो द्वारा इसकी शिकायत भी हर दिन मिलती है । जिससे अस्पताल की छवि भी धूमिल हो रहा है। ऐसे में उन्होंने इंस्पेक्टर उभांव से अनाधिकृत रूप से अस्पताल में घूमने वाले प्राइवेट जांच केंद्रों के कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *