भीषण सड़क हादसे में चार घायल, महिला की हालत गंभीर

बिल्थरा रोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छिछोर गांव निवासी मनोज कुमार (पुत्र सुदामा राम) तथा उनकी पत्नी चिंता देवी (38 वर्ष) शनिवार के दिन में सिसेंड कला पशुहारी मार्ग पर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में अन्य दो लोग भी घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि रेफर किए जाने के बाद भी कुछ घायल परिजनों के पहुंचने का इंतजार करते हुए अस्पताल में पड़े रहे। चिकित्सकों के अनुसार चिंता देवी की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। परिजन एवं शुभचिंतक घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *