एलआईएएफआई बिल्थरा रोड शाखा में शपथ ग्रहण समारोह, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी!




बिल्थरा रोड में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (LIAFI) शाखा काउंसिल द्वारा सोमवार को शपथ ग्रहण एवं अभिकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष मोतीचंद यादव, लल्लन राम तथा पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और अभिकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया।
शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में रमेश कुमार सिंह (अध्यक्ष), शशिकांत यादव (महामंत्री), रामविलास मौर्य (कोषाध्यक्ष), उदयराज सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), रविंद्र कुमार वर्मा, अंकित कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार भारती (उपाध्यक्ष), अनिल कुमार यादव (संयुक्त मंत्री) तथा राजेश कुमार यादव (संगठन मंत्री) शामिल रहे। वहीं आय-व्यय निरीक्षक के रूप में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने भी शपथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास प्रसाद ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिकर्ता एवं संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
