बिल्थरा रोड में 17 मार्च को स्वर्णकार समाज का भव्य होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रीतिभोज का होगा आयोजन!

बलिया (बिल्थरा रोड):
होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में स्वर्णकार समाज, बिल्थरा रोड द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 मार्च 2026, मंगलवार को सायं 6 बजे से आयोजित होगा, जिसमें समाज के लोग एकत्र होकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देंगे।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम राधिका मैरेज हॉल, त्रिमुहानी (बिल्थरा रोड, बलिया) में संपन्न होगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली गीत-संगीत तथा प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया है, जिससे उपस्थित लोगों को उत्सव का आनंद मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मा. विनय वर्मा जी उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
