मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बलिया में 252 जोड़े बने हमसफ़र !

बलिया। राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में गुरुवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 252 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी अब आर्थिक अभाव में नहीं रुकेगी। विवाह अनुदान ₹51 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख किया गया है, जिसमें ₹60 हजार सीधे वधू के खाते में भेजे जाएंगे।
समारोह में 24 प्रकार के उपहार—साड़ियां, चांदी की पायल-बिछिया, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, सीलिंग फैन, कंबल, गद्दे सहित अन्य घरेलू सामग्री—भेंट कर बेटियों को विदा किया गया।
जिलाधिकारी ने इसे गरीब परिवारों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों का चयन कर उन्हें सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर दिया जा रहा है।
एक ही मंच पर 252 शादियां—सादगी, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *