उभांव थाना क्षेत्र के रामपुर चंदेला गांव में शाट सर्किट से आग लगने से चार रिहायशी झोपड़ी सहित एक सुअर, तीन बकरियां व राशन तथा घरेलू सामान जलकर राख

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के रामपुर चंदेला गांव में शुक्रवार की रात्रि शाट सर्किट से आग लगने से चार रिहायशी झोपड़ी सहित एक सुअर, तीन बकरियां व राशन व  गृहस्थी का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस आग लगी कि घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। शनिवार के सुबह लेखपाल राणा विक्रम ने आगलगी की घटना में हुए नुकसान जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर चंदेला गांव में ओमप्रकाश के रिहायशी झोपड़ी में लगभग 9 बजे रात्रि में बिजली के शाट सर्किट से आग लग गयी। देखते देखते आग ने विकराल रूप लेते हुए और दीपचंद राम, सुबास रमाशंकर के  तीन झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। जिससे ओमप्रकाश का एक सूअर, तीन बकरी, बर्तन व राशन, दीपचंद की साइकिल, बक्सा, चारपाई, सुबास का झोपड़ी में रखा राशन  तथा चारपाई और रमाशंकर राम का चारपाई, राशन व अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। इस आगलगी की घटना से चारो परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और खाने के लिए राशन भी नही है। लेखपाल ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *