पिपरौली तिलक समारोह से स्प्लेंडर बाइक चोरी, रात 9:30 बजे वारदात – 112 पर दी गई तत्काल सूचना

उभाँव थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार की रात पिपरौली गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए युवक की स्प्लेंडर बाइक चोरों ने पार कर दी।
जानकारी के अनुसार, बेल्थरा बाजार निवासी चंदन कुमार गुप्ता के नाम से पंजीकृत स्प्लेंडर बाइक संख्या UP 60 S 8175 रात करीब 9:30 बजे समारोह स्थल के बाहर खड़ी की गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह लौटने लगे तो बाइक मौके से गायब मिली। काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने रात्रि में ही तत्काल 112 नंबर पर सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। समाचार लिखे जाने तक बाइक बरामद नहीं हो सकी थी।
लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यदि किसी व्यक्ति को बाइक संख्या UP 60 S 8175 के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या 112 पर सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *