बाइक के धक्के से साइकिल सवार 60 वर्षीय मुगफली विक्रेता की मौत

बिल्थरारोड।उभांव थाना क्षेत्र के कुन्डैल नियामत अली गांव के समीप रविवार अपराहन लगभग साढ़े 12 बजे अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के धक्के मारने से साइकिल सवार 60 वर्षीय वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में लोगो द्वारा सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुन्डैल नियामत अली गांव निवासी पन्नालाल राजभर 60 वर्ष पुत्र स्व0 पुनकी राजभर मुगफली बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार को साइकिल से मुगफली बेचने के लिए निकले थे। अभी गांव से बाहर सड़क पर पहुँचे थे कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सड़क पर दूर जा गिरे। मौके से बाइक सवार बाइक लेकर भाग निकला। लोगो की मदद से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *