हैंडपंप में करंट उतर जाने से 4 साल के मासूम की मौत ! परिवार वालों में मचा कोहराम

बिल्थरारोड। नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 लक्ष्मी नारायण पिक्चर पैलेस गली में गोलू राजभर 5 वर्ष पुत्र रामकिशुन राजभर शाम 6:00 बजे टुल्लू पम्प से नहाते वक्त हैंडपंप में बिजली प्रवाहित हो जाने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की खबर मिलते ही नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त व आलोक गुप्त भी पहुँच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 5 निवासी रामकिशुन राजभर का पुत्र गोलू राजभर शाम को टुल्लू पम्प चालू करके स्नान कर रहा था। नहाते वक्त हेडपंप के हैंडिल को पकड़ लिया जिससे हेंडपंप में अचानक बिजली प्रवाहित होने से करंट के चपेट में आ गया। परिजन आनन फानन में सीएचसी सीयर ले गए जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल भी मौके पर पहुँच गए।
