तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने के विवाद में आपस में मारपीट महिला की मौत !

बिल्थरारोड/उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर ग्राम में शुक्रवार की रात बाइक तेज चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला की लाठी डंडे की मार से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ससना बहादुरपुर निवासी नंदू राजभर बाइक चलाते हुए आनंद के घर से गुजर रहा था। इस दौरान नंदू और आनंद के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इसके बाद आनंद अपने दो साथियों प्रेमचंद और चंदन के साथ गोलबंद होकर नंदू के घर पहुंच गए तथा झगड़ा करने रहे। इस बीच दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से मारपीट होने लगी। यह देख नंदू की माता सुखिया देवी (68) बीच-बचाव करने आई तो उसे भी लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया, जिसकी कुछ समय के बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया। उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति जंगू की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *