डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यक्ति नही विचार थे- देवेन्द्र गुप्ता

बिल्थरारोड। मानवता के उपासक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर भाजपा के कैम्प कार्यालय पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमंत्रित सदस्य जिला कार्य समिति भाजपा देवेन्द्र गुप्त ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यक्ति नहीं विचार थे। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है। राष्ट्रवाद की अलख जगाने वाले मुखर्जी ने सबसे पहले जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने नेहरू की तुष्टीकरण की नीति का विरोध किया। परिणाम स्वरूप परमिट राज खत्म हुआ। वही अमरनाथ सिंह ने कहा कि डाक्टर मुखर्जी ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। देश हित में अनेक कार्य किए। जिन्हें भुलाना संभव नहीं है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। इस मौके पर सहती राजभर,मुन्ना, खड़क बहादुर सिंह, सत्यदीप पासवान, शम्भू गोंड़, बाउल प्रधान, रामानन्द वर्मा, श्रीनारायण राजभर, विनोद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *