ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

फ़ाइल फ़ोटो


बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के घोरौली बाजार के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी। 

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सेरिया निवासी टुनटुन (47) रविवार की दोपहर में घोरौली बाजार सब्जी लेकर जा रहा था। बाजार पहुंचने से पहले ही सामने से ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में टुनटुन गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक गाड़ी लेकर निकल भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *