12 वर्षीय बालक व पडोसी महिला एक साथ गायब परिजन परेशान

बांसडीह/ बलिया। नगर पंचायत बांसडीह के उत्तर टोला (वार्ड नं. 4) से एक 24 वर्षीय महिला एवं पड़ोस के एक 12 वर्षीय बालक दो दिनों से लापता है। परिजनों ने पुलिस को दोनों की गुमशुदगी होने की सूचना दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पडताल में जुटी है। कस्बे के वार्ड नं. 4 फुटानी चट्टी निवासी अनुष्का पटेल पत्नी महेश पटेल एवं पड़ोस के ही बादल पटेल पुत्र राकेश पटेल शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। दोनों के परिजन परेशान है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों के यहां खोजबीन जारी है। बालक के परिजनों द्वारा महिला के मायके भी खोजबीन किया जा रहा है, लेकिन महिला एवं बालक का कोई सुराग नही है।कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।
