बिल्थरारोड /चकबंदी लेखपाल और पेशकार पर महिला ने लगाया ₹20000 रिश्वत मांगने का आरोप !

बेल्थरारोड (बलिया): भीमपुरा थाना क्षेत्र के चकबंदी प्रक्रिया वाले गांव में बैनामा के बाद की गई आपत्ति हटवाने के नाम पर चकबंदी लेखापाल और पेशकार ने महिला से 20 हजार की रिश्वत मांगी। पीड़िता उर्मिला देवी ग्राम मुहम्मदपुर भीमपुरा निवासी ने डीएम को लिखित शिकायत भेजकर न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिससे चकबंदी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज पांडे ने नोटिस भेजकर बुधवार को तहसील चकबंदी कार्यालय में पीड़िता का बयान लिया और आरोपी चकबंदी पेशकार राजेश कुमार सिंह को जमकर फटकार लगाई। पीड़िता उर्मिला देवी ने बताया कि जून 2022 में गांव की भूमि का बैनामा कराया। गांव चकबंदी प्रक्रिया में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *