कार सड़क हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया। वही एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सीसैण्ड गांव के डम्बर बाबा की परती के समीप शनिवार की देर रात्रि लगभग साढ़े 10 बजे भीषण सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा 21 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसैण्डकला गांव निवासी शिवम यादव 19 वर्ष पुत्र मुकुन्द यादव और दीपक शर्मा 21 वर्ष पुत्र विनय शर्मा निजी कार से शनिवार को बेल्थरारोड किसी काम से गए थे । वापस घर लौटते समय लगभग साढ़े 10 बजे रात्रि में उसकी कार डम्बर बाबा के परती के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कई बार पलट गई। हादसा ऐसा था कि दोनो युवक कार का दरवाजा खुलकर बाहर खेत मे दूर जा गिरे थे। और कार के परखचे उड़ गए थे। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख दोनों को रेफर कर दिया। शिवम यादव को इलाज के लिए मऊ ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। वही दीपक शर्मा का बलिया जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। तीन भाई बहनों में शिवम एकलौता था। परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल है।
