बसंतपुर उदासीन मठ के जीर्णोद्धार हेतु सरकार को ग्रामीणों ने जताया आभार, ग्रामसभा में हुई आम बैठक



बलिया जनपद के बसंतपुर गांव स्थित ऐतिहासिक उदासीन मठ के जीर्णोद्धार कार्य हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धनराशि स्वीकृत किए जाने पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस उपलक्ष्य में ग्राम सभा बसंतपुर में एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया।
इस बैठक का आयोजन समाजसेवी श्री सुमित सिंह (बब्लू) के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान श्री पृथ्वीनारायण सिंह ने की, जबकि संचालन श्री अरविंद कुमार सिंह (बबुआ सिंह) ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए वर्तमान ग्राम प्रधान श्री विजय प्रताप सिंह ने कहा,
“यह मठ हमारे गांव की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। यहां हमारे पूर्वजों और गुरुजनों की समाधियाँ हैं। इसके जीर्णोद्धार की वर्षों से आवश्यकता थी। आज जब यह कार्य संभव हो पाया है, तो हम सभी ग्रामवासी हृदय से सरकार और मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी को धन्यवाद देते हैं।”
ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी श्री इंद्रजीत सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा,
“बसंतपुर का उदासीन मठ बारह पीढ़ियों से धर्म के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करता रहा है। इसके अनुयायी न केवल इस क्षेत्र में, बल्कि देश-विदेश में भी हैं। इसका नवजीवन हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है।”
सभा के अध्यक्ष श्री पृथ्वीनारायण सिंह ने कहा,
“यह मठ सदियों से ग्रामवासियों की आस्था का केंद्र रहा है। इसके जीर्णोद्धार से न केवल धार्मिक चेतना का विस्तार होगा, बल्कि यह ग्राम विकास का एक नया अध्याय भी रचेगा। हम सब उस ऐतिहासिक क्षण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जब इस पुनीत कार्य का विधिवत शिलान्यास होगा।”
इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में—महंत नित्यानन्द, इंद्रजीत सिंह, अभय शंकर सिंह, शिवकुमार सिंह, विजयशंकर श्रीवास्तव, श्रीराम ओझा, मुन्ना सिंह, मनोज सिंह (बीडीसी), दिनेश पांडेय, संग्राम सिंह, हरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, बजरंगबली सिंह, सुधीर सिंह, अमरेश सिंह, झुलनी श्रीवास्तव, बबलू सिंह, शिवनारायण पटेल, कमलेश सिंह, सतेंद्र सिंह (बूथ अध्यक्ष), वेदप्रकाश सिंह (अधिवक्ता), राहुल सिंह, टिंकू सिंह, धनंजय सिंह, आशीष सिंह, आकाश सिंह, मंगनी सिंह, निरंकार सिंह, नंदलाल, लक्ष्मण सिंह, अनीश सिंह (मंटू), अंशु सिंह, महेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, टकलू गुप्ता, संजय गुप्ता, जयपति पासवान, भिखारी पासवान आदि ग्रामीण शामिल रहे।
इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण रहा और सभी ने एक स्वर में मठ के पुनर्निर्माण को “गौरव की पुनर्स्थापना” बताया।
