वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती चन्द्रशेखर उद्यान में 9 मई को मनाई जाएगी

बिल्थरारोड। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 9 मई को दोपहर 2 बजे नगर स्थित चंद्रशेखर उद्यान में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, ज्ञानकुंज के प्रबंधक देवेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शशिकांत तिवारी करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व विधायक बब्बन सिंह के सुपौत्र निखिल सिंह बिट्टू ने यह जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती पर ऐसा आयोजन हो रहा है, जिससे जनमानस में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *