सीयर ब्लॉक प्रमुख करेंगे जनहित कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

बिल्थरारोड आगामी 15 अक्टूबर को सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह द्वारा ब्लॉक परिसर में विभिन्न जनहित कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने बताया कि सीयर ब्लॉक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि “मेरे चार वर्ष के कार्यकाल में जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई है। विकास के हर कार्य का उद्देश्य आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।”
इसी क्रम में ब्लॉक परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *