नोटिस न मिलने के कारण डीलक्स अस्पताल को सील करने पहुँची टीम को वैरँग वापस लौटना पड़ा

बिल्थरारोड। चौकियामोड़ – नगरा मार्ग पर संचालित डीलक्स अस्पताल में आपरेशन के दौरान बीते तीन माह पूर्व जच्चा- बच्चा की मौत होने की शिकायत को लेकर किये गए जांच के बाद सीएमओ के आदेश पर शुक्रवार की शाम को अस्पताल को सील करने पहुची टीम अस्पताल को नोटिस न मिलने पर वैरँग वापस लौट गई। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 जुलाई के सुबह प्रसूता पूजा शर्मा की मौत हो गई । जबकि तीन घण्टे बाद नवजात की भी मौत हो गयी । शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुबह ही प्रसूता की मां उसे लेकर चौकियामोड़ के डिलक्स हास्पीटल पहुंची थी जहां परिजनों की सहमति के बाद आधे घंटे में ही आपरेशन कर दिया गया । इस दौरान प्रसूता की मौत हो गई । कुछ समय बाद बच्चे की भी मौत हो गई। घटना के समय अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नही था। शिकायत के बाद सीएमओ द्वारा गठित टीम ने जांच आख्या के आधार पर सीएमओ के आदेश पर शुक्रवार शाम को डीलक्स अस्पताल को सील करने पहुची टीम अस्पताल को सील करने की नोटिस न मिलने के कारण अस्पताल को बिना सील किये वैरँग वापस लौट गई। इस मौके पर टीम के नोडल अधिकारी / डिप्टी सीएमओ डॉ एसके गुप्ता ने बताया कि जसुराम राजभर के द्वारा शिकायत की गई थी। हम लोग सीएमओ के आदेश पर अस्पताल को सील करने आये है किंतु डाक द्वारा अभी अस्पताल को नोटिस नही मिला है। 24 घण्टे की मोहलत दी गयी है कि अपना मरीज व समान हटा लें। इसके बाद टीम वापस लौट गई। सील करने पहुची टीम में डॉ अभिषेक मिश्र, सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह , सीएचसी सीयर के नोडल डॉक्टर एलसी शर्मा और सब इंस्पेक्टर उभांव राजेश कुमार दलबल के साथ मौजूद रहे। वही अस्पताल के प्रबन्धक उमेश कुमार सिंह का कहना था कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है। हमारे यह जच्चा- बच्चा की मौत नही हुई है। पूर्व में हुए जांच में जो कमियां थी उसे सुधार लिया गया है । जिसका पत्र जिलाधिकारी को भी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *