बेटी के लिए तीज का सामान लेकर जा रहे व्यापारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत नाजुक !





नगरा अस्पताल से रेफर कर मऊ होते हुए बनारस पहुंचा इलाज, परिवार में मातम

बिल्थरारोड  नगर पंचायत बिल्थरारोड वार्ड नंबर 03, बैंक ऑफ बड़ौदा गली निवासी व्यापारी दयानंद वर्मा (58 वर्ष) बुधवार की शाम अपनी बेटी के लिए तीज का सामान लेकर स्कूटी से रसड़ा जा रहे थे। इसी दौरान नगरा क्षेत्र के पाण्डेपुर के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

भारी टक्कर लगने से दयानंद वर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें नगरा अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया।

सूचना पर उनका बेटा शिव मौके पर पहुँचा और उन्हें मऊ ले गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत बनारस रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक दयानंद वर्मा बेहोश हैं और उनका इलाज जारी है।

बेटी के लिए तीज का सामान लेकर निकले व्यापारी पर अचानक आई इस दुर्घटना ने पूरे परिवार और मोहल्ले को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *