चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी जी का 72 जन्मदिन केक काटकर मनाया गया

बिल्थरारोड। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72 वे जन्मदिन पर शनिवार को नगर के भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर जन्मदिन मनाया। चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि हर जगह स्वच्छ रखना हर एक नागरिक का कर्तव्य है। कहा कि मोदी जी का जन्मदिन पूरे देश मे मनाया जा रहा। मोदी जी के प्रधानमंत्रित्व काल मे हमारा देश आगे की ओर बढ़ रहा है। और पूरे विश्व पटल पर छाए हुए है। इस अवसर पर प्रमोद सिंह, सभासद पिक्की वर्मा, राममनोहर गांधी, सज्जन सिंह आर्य, सतीश गुप्ता, आलोक गुप्ता, धन्नू सोनी, अमित जायसवाल, विनोद, दीपक सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *