महिला की गले की चैन चुराने वाली 02 महिलाओं को उभांव पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

बिल्थरारोड। एक महिला की गले की चैन चुराने वाली 02 महिलाओं को शुक्रवार को आमजन के सहयोग से उभांव पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार । थाना उभांव में दिए गए तहरीर के अनुसार मैं अपने गांव से मायके जा रही थी। मैं बेल्थरा रोड से ई-रिक्शा से आ रही थी । मैं अपने गले में सोने की चैन पहनी थी कि चौकिया मोड़ पर दो महिलाये मेरी चैन चोरी से काट ली जब मैं चिल्लायी तो दोनो महिलाएँ मुझसे लड़ने लगी तथा शोर गुल सुन कर अगल बगल के लोग बीच बचाव किये तब दोनों महिलाओं ने मेरी चैन वापस कर रही थी महिलाओं से नाम पूछे जाने पर अपना नाम मुस्कान पत्नी राज उम्र 25 वर्ष व दूसरे नें अपना नाम पूजा पत्नी किशन उम्र 20 वर्ष निवासीगण थाना मधुबन जनपद मऊ बतायी तथा दोनों महिलाओं को आस पास के लोगों की मदद से थाने पर लायी हूं। यह घटना समय शुक्रवार पूर्वाहन10.30 बजे की है । जो चैन टूट गया था दोनों महिलाओं के पास से मिला है । पुलिस ने दोनों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
